मनोरंजन

अनुष्का शेट्टी से लेकर रश्मिका मंदाना तक, अब तक कुवांरी हैं साउथ की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां


मुंबई। एक समय था जब सिनेमा का मतलब ही हिंदी फिल्मों से होता था लेकिन अब वक्त बदल गया है। बीते कुछ दिनों में सिनेमाघरों में साउथ इंडस्ट्री की कुछ ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसे देखने के बाद हर जगह दक्षिण भारतीय कलाकारों की चर्चा है। हर कोई इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बारे में जानना चाहता है खासकर इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। आज हम आपको साउथ अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो फिल्मों में शानदार काम कर रही हैं लेकिन वह अब तक सिंगल हैं और फैंस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में देखना चाहते हैं।

अनुष्का शेट्टी : अनुष्का शेट्टी साउथ की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो कई शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हिंदी पट्टी के दर्शक अनुष्का शेट्टी को फिल्म ‘बाहुबली’ के लिए जानते हैं। अनुष्का 40 साल की हैं और अब तक सिंगल हैं। हालांकि, अभिनेत्री का नाम साउथ अभिनेता प्रभास के साथ जुड़ चुका है।

रश्मिका मंदाना : रश्मिका मंदाना ने साउथ इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बनाई है और अब अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रश्मिका का नाम अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जाता है। दोनों के अफेयर की खबरें फैंस के बीच छाई रहती हैं। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।


साई पल्लवी : साई पल्लवी साउथ की दमदार अभिनेत्री हैं, जिनके लाखों दीवाने हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। सई ने अब तक शादी नहीं की है। उन्हें भी अपनी जिंदगी में ऐसा शख्स नहीं मिला है, जिसके साथ वह अपनी लाइफ को आगे बढ़ा सके।

नयनतारा : नयनतारा साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर हैं और वह भी कुवांरी हैं। हालांकि, नयनतारा निर्देशक विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

तृषा कृष्णन : तृषा कृष्णन भी अब तक बैचलर हैं। अभिनेत्री साउथ इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, जिस वजह से उनके लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन अब तक तृषा की जिंदगी में कोई ऐसा नहीं आया है, जिसके साथ वह अपनी पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर सके।

Share:

Next Post

'नेहरू तो असम को भी पाकिस्तान को देने वाले थे' CM सरमा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Sun May 22 , 2022
गुवाहाटी। विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की आलोचना के बाद, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का […]