img-fluid

एकेश्वरवाद और मानवता का संदेश देती है गुरुवाणी

November 12, 2026

जबलपुर। गुरुद्वारा गुरुवाणी प्रचार सभा, हाथीताल प्रेमनगर के नेतृत्व में नगर के सिख समाज द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र गुरुगद्दी दिवस अपार श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कीर्तन दरबार में देश के प्रसिद्ध रागी जत्थों एवं गुरुवाणी के विद्वानों ने संगत को गुरु की वाणी से निहाल किया।


  • श्री दरबार साहिब, स्वर्ण मंदिर अमृतसर के सुविख्यात हजूरी रागी जत्था भाई राय सिंह ने गुरुवाणी के मधुर शबदों का गायन कर साध संगत को भावविभोर कर दिया। उन्होंने ‘वाणी गुरु, गुरु है वाणी, विच वाणी अमृत सारेÓ सहित अन्य शबदों की प्रस्तुति देकर गुरुवाणी की महिमा का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्वान गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी हरमीत सिंह जम्मू ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र गुरुवाणी एकेश्वरवाद, सत्य, नैतिकता, समानता और मानवता का मार्ग प्रशस्त करती है। इसमें सर्वव्यापक, निराकार एवं सच्चे परमेश्वर अकाल पुरख की भक्ति का संदेश दिया गया है। गुरु ग्रंथ साहिब में सिख गुरु साहिबानों के साथ संत कबीरदास, रविदास, नामदेव, शेख फरीद, सूरदास और रामानंद सहित विभिन्न धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के भक्तों की वाणी संकलित है, जो समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और ईश्वर भक्ति की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में भाई जरनैल सिंह, भाई गुरमनप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने भी शबद कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। वहीं सिख नारी मंच की ओर से ‘इलनेस टू वेलनेसÓ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. अमरजीत कौर टग्गर, कुलदीप कौर बंसल एवं चिकित्सा दल ने सुजोक, चुंबक, निडिल और एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानी फूलवीर सिंह फूल ने किया। सभा के प्रधान हरदेव सिंह ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved