img-fluid

आधुनिक भारत के जनक, राहुल-PM मोदी से लेकर केजरीवाल तक ने किया जवाहरलाल नेहरू को याद

November 14, 2024

नई दिल्ली: हर साल 14 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के जन्मदिवस (Birthday) के रूप में मनाया जाता है. लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा, ‘आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन.राहुल गांधी ने कहा, ‘लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी और समावेशी हिंद के जवाहर के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधार स्तंभ हैं, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी पं. नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘ मैं पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भी उन्हें याद किया. उन्होंने कहा, “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर विविधता में एकता का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, ‘हिंद के जवाहर’ की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं.”साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी किताब द डिस्कवरी ऑफ इंडिया का एक अंश भी सोशल मीडिया पर साझा किया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंडित नेहरू को याद करते हुए लिखा “महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा, “सशक्त एवं आधुनिक भारत की नींव रखने वाले, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती ‘बाल दिवस’ पर हम सभी उनका पावन स्मरण करते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “नेहरू जी की आधुनिक सोच और दूरदृष्टि के फलस्वरूप आज हमारा भारत वैश्विक महाशक्तियों के समकक्ष खड़ा है.” भूपेश बघेल ने कहाआज उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर देश के उज्ज्वल भविष्य, सभी बच्चों को ‘बाल दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

Share:

लेबनान में इस्राइल के छह सैनिकों की मौत, हिजबुल्ला ने आईडीएफ सैन्य मुख्यालय पर किया हमले का दावा

Thu Nov 14 , 2024
तेल अवीव। हिजबुल्ला (Hezbollah) के खिलाफ लड़ाई में बुधवार को इस्राइल (Israel) को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल लड़ाई के दौरान इस्राइल के छह सैनिक (soldiers) मारे गए। इस्राइली सैनिक दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में लड़ाई के दौरान मारे गए। इसके साथ ही लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई में मरने वाले इस्राइली सैनिकों की संख्या […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
मंगलवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved