मनोरंजन

Bhojpuri: रानी चटर्जी से लेकर मोनालिसा तक, इन अभिनेत्रियों का नहीं है यूपी-बिहार से कोई नाता

डेस्क। आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के लाखों दीवाने हैं और इस बात का पूरा श्रेय वहां के कलाकारों को जाता है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े सहित कई ऐसे कलाकार हैं जिनकी देशभर में अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। इन सभी सितारों ने अपनी इंडस्ट्री का नाम उजागर करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वो अच्छी स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बिहार से लेकर यूपी तक भोजपुरी सिनेमा के सितारों की एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।

अपनी परफॉरमेंस से यूपी-बिहार के लोगों का दिल जीतने वाले कई भोजपुरी कलाकार ऐसे भी हैं, जिनका बिहार और यूपी से दूर-दूर तक नाता नहीं है। खासकर भोजपुरी अभिनेत्रियों का। भोजपुरी सिनेमा की कई ऐसी बड़ी अभिनेत्रियां हैं, जिनका यूपी-बिहार से कोई नाता नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वो भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका यूपी और बिहार से कोई नाता नहीं है।

मोनालिसा : मोनालिसा ने सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में ही काम नहीं किया बल्कि भोजपुरी के अलावा वो मराठी, बॉलीवुड और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। इन दिनों वो टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं। लेकिन मोनालिसा को फिल्म जगत में जो असली पहचान मिली वो भोजपुरी सिनेमा से मिली। उनकी यूपी-बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है, लेकिन आपको बता दें कि मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है और उनका यूपी से कोई नाता नहीं है।


काजल राघवानी : काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है। यूपी-बिहार में लोग उनके अभिनय को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन बता दें कि काजल राघवानी गुजरात से संबंध रखती हैं और भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले वो गुजराती फिल्मों में काम करती थीं।

पाखी हेगड़े : भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले पाखी हेगड़े टीवी सीरियल्स में काम किया है। पाखी और निरहुआ ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है और इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है। हालांकि अब पाखी भोजपुरी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आई है। पाखी हेगड़े महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

रानी चटर्जी : रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री और लेडी सिंघम कहा जाता है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में 200 से अधिक फिल्में की हैं। उनकी यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लेकिन बता दें कि रानी चटर्जी बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश मुंबई में हुई है।

शुभि शर्मा : शुभि शर्मा भी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने रवि किशन से लेकर पवन सिंह जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। भोजपुरी में उनके लाखों फैंस हैं और यूपी-बिहार में उनके अभिनय को बहुत पसंद किया जाता है। शुभि राजस्थान की रहने वाली हैं और रजिस्थानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Share:

Next Post

Nayanthara ने चेन्नई के पॉश इलाके में खरीदा आलीशान घर, मंगेतर विग्नेश शिवन संग जल्द करेंगी शादी

Sun Nov 28 , 2021
डेस्क। नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्में फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। वह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही में वह रजनीकांत के साथ फिल्म ‘अन्नात्थे’ में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही है। इस फिल्म की वजह से […]