
भोपाल। प्रदेश में आज पहली बार वर्चुअल कैबिनेट बैठक हो रही है। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अस्पताल से, मंत्री और अधिकारी अपने-अपने घरों से शामिल हुए। वर्चुअल कैबिनेट में शामिल होने के लिए सभी को वेब लिंक मुहैया कराई गई। बैठक 11 बजे शुरू हुई। इससे पहले साढ़े नौ बजे ट्रायल रन भी किया। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया भी वहीं भर्ती हैं। ओमप्रकाश सकलेचा, कमल पटेल सहित कुछ अन्य मंत्री होम क्वारंटाइन हैं। वहीं कुछ मंत्री क्षेत्र के दौरे पर हैं। जो मंत्री जहां हैं, वहीं से कैबिनेट में शामिल हुए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved