img-fluid

परंपरा का निर्वाह, आज हनुवंतिया जल महोत्सव में पहुंचेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

December 30, 2023

हर साल प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचते हैं यहां परिवार के साथ

इंदौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर हनुवंतिया में चल रहे ‘जल महोत्सव’ में पहुंचेंगे। हनुवंतिया में चल रहे ‘जल महोत्सव’ में हर साल प्रदेश के मुख्यमंत्री परिवार के साथ पहुंचते हैं। परंपरा का निर्वाह करते हुए अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहुंच रहे हैं।


कल सैलानी टापू में मुख्यमंत्री के पहुंचने की खबर के बाद पर्यटन विभाग का अमला और अधिकारी यहां पहुंचे थे, लेकिन आखिरी समय पर सीएम का आना कैंसिल हो गया और हनुवंतिया का प्रोग्राम आ गया, जिसके बाद ताबड़तोड़ अधिकारी व्यवस्थाओं के लिए हनुवंतिया पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार आज दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां पहुंचेंगे और ‘जल महोत्सव’ की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के साथ उनका परिवार भी होगा। रात्रि विश्राम भी यहीं होगा। यूं तो हर साल आमतौर पर नवंबर अंत या दिसंबर की शुरुआत में ही जल महोत्सव की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस साल चुनाव के चलते ये 20 दिसंबर से शुरू हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री भी हर साल परिवार के साथ पहुंचते थे
इससे पहले हनुवंतिया जल महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी परिवार के साथ पहुंचते रहे हैं। यहां कई बार वे शुरुआत में तो कई बार परिवार के साथ यूं ही छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि मप्र पर्यटन बोर्ड के गठन के बाद हनुवंतिया ही बोर्ड का पहला फेस्टिवल है, जो काफी सफल भी हुआ है। इसके बाद मांडू, गांधीसागर और अब चंदेरी एवं कूनो भी इसमें शामिल हो गए हैं।

Share:

  • यातायात सुधार के लिए प्रयोग, हाईकोर्ट तिराहे के सिग्नल खुलेंगे एक साथ

    Sat Dec 30 , 2023
    इन्दौर। शहर की यातायात व्यवस्था ना केवल अफसरों, बल्कि जनप्रतिनिधियों के लिए भी चिंता का बड़ा विषय बनी हुई है। तमाम प्रयोगों और कोशिशों के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था कई जगह इस कदर बुरी है कि अफसर तक परेशान हो जाते है। पिछले शनिवार हुए एक बैठक में अफसरों के साथ ही यातायात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved