img-fluid

होटल में कमरा लेकर फर्नीचर कारोबारी ने लगाई फांसी

November 24, 2023

इंदौर (Indore)। एक युवक ने घर से दूर एक होटल में कमरा लिया और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फर्नीचर के कारोबार से जुड़ा था। उसने घरवालों को शाम को घर आने का कहा था, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसे फोन लगाया, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था।


कनाडिय़ा पुलिस ने बताया कि होटल ब्लू लीफ के कमरे में रुके युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनप्रीत पिता महेंद्रसिंह निवासी नानक नगर भंवरकुआं क्षेत्र के रूप में हुई। मनप्रीत के भाई ने बताया कि वह कल दोपहर को घर से निकला था। शाम 4 बजे उसकी मां से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि शाम 6 बजे तक वह घर खाना खाने के लिए आएगा। उसके बाद मनप्रीत ने फोन उठाना बंद कर दिया। घरवालों को भी यह नहीं पता कि उसे किस बात की समस्या थी। मनप्रीत की शादी नहीं हुई थी। उसका एक बड़ा भाई और बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

  • इंदौर में भी सर्वाधिक डेंगू मरीज, 65 हजार घरों के सर्वे का भी दावा

    Fri Nov 24 , 2023
    8 नए मरीजों के साथ कुल 434, चिकनगुनिया का भी प्रकोप, निगम की भी खुली नींद, धुआं मशीनें निकालीं इंदौर। अभी लगातार डेंगू (Dengue) के मरीज मिल रहे हैं। बीते 2 दिनों में 8 मरीजों के साथ कुल आंकड़ा 434 मरीजों का हो गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। मलेरिया के अलावा चिकनगुनिया के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved