भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों के लिए ‘गरीब मित्र’ योजना

  • मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से की चर्चा पर चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों ये चार्य पर चर्चा का सिलसिला शुरू कर दिया है। पहले दिन उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और खेल एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से निवास पर चर्चा की। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। साथ ही अस्पतालों में मरीजों की सेवा करने वाले लोगों के लिए गरीब मित्र योजना शुरू की जाएगी।
मंत्री सारंग ने बताया कि चर्चा पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विभाग को जानकारी ली और मार्गदर्शन दिए। मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पताल के उन्नयन और डॉक्टरों को नई विधाएं सिखाने पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश में अब इजी ऑफ हेल्थ सर्विसेस शुरू की जाएगी। सारंग ने बताया कि चिकित्सा में सुधार के लिए जल्द ही भोपाल में मंथन होगा। जिसमें देश भर से चिकित्सा विशेषज्ञ आएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की जगह पर जल्द स्मारक बनाई जाएगी। 15 दिन के भीतर कचरा निष्पादन के टेंंडर हो जाएंगे। खेल मंंत्री सिंधिया ने बताया कि भोपाल में ग्लोबल पार्क स्थापित होगा। जिसमें 10 हजार बच्चों को स्केल सिखाई जाएगी। यशोधरा ने कहा कि मुख्यमंत्री से विभाग को लेकर चर्चा हुई चर्चा पर चर्चा का कार्यक्रम बेहद अच्छा है। यदि यह क्रम चलता रहा तो इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

Share:

Next Post

कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका

Thu Jan 7 , 2021
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों से लोगों को आगाह करने के लिए भारत सरकार ने कॉलर ट्यून में अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में एक संदेश शुरुआत की थी। ये संदेश अब लगता है लोगों को परेशान करने लगा है। यही कारण है कि दिल्ली हाईकोर्ट में इसके […]