
उज्जैन। एलपीजी गैस सिलेंडर संकट के बीच पीएनजी गैस पाइप लाइन हजारों घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए सहारा बनी हुई है। वहीं गैस टंकी की सॉर्टेज ने शहर में गैस पाइप लाइन कनेक्शन की मांग अचानक बढ़ा दी हैं। पिछले 10 दिनों में 200 से ज्यादा लोगों ने नए पीएनजी गैस कनेक्शन के लिए आवेदन भी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति शुरू होने से 30 हजार घरों की परेशानी दूर हुई है। कई होटल संचालकों के लिए शुरू हुई यह सुविधा सहारा बनी है और लगातार पीएनजी कनेक्शन बढ़ रहे हैं, इसके लिए लोग रजिस्ट्रेशन भी करवा रहे हैं। कई घरेलू उपभोक्ताओं ने बेफिक्र होकर कहा कि जब गैस सिलिंडर मिलना बंद हुए तो हम लोग अधिक विचलित नहीं हुए, क्योंकि उन्होंने पीएनजी कनेक्शन करीब डेढ़ माह पहले से ले रखा था। इधर,अवंतिका गैस लिमिटेड उज्जैन के पदाधिकारी भी पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। पिछले 10 दिनों में 200 घरेलू और 50 कमर्शियल पाइप लाइन कनेक्शन के लिए आवेदन मिले हैं। जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा। बता दें कि जिला कलेक्टर रौशन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जहां पाइप लाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन देकर सिलेंडर पर निर्भरता कम की जाए और एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रशासन की इस सख्ती से गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप है, वहीं उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved