img-fluid

गौहर खान ने शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट की खास झलक

December 17, 2020

टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7’ की विजेता रह चुकी गौहर खान जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। हाल ही दोनों की सगाई हुई थी। जैद दरबार जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब दोनों जल्द ही निकाह करने की तैयारी में हैं। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन एक-दूसरे के हो जाएंगे। इसकी जानकारी खुद गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी थी। वहीं अब शादी से एक हफ्ते पहले गौहर ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

प्री-वेडिंग फोटोशूट की झलक दिखाते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा है, ‘एक हफ्ता बचा है…।’ सोशल मीडिया पर गौहर और जैद के इस प्री-वेडिंग फोटोशूट के विडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। विडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। विडियो में गौहर खान ने लहंगा पहना है और जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। प्री-वेडिंग फोटोशूट की इस झलक में दोनों का अंदाज देखने लायक है। दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। विडियो में दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे है।

Share:

  • गहलोत सरकार : 8 महीने चुनाव, 34 दिन बाड़ाबंदी व 10 महीने के कोरोना संकट में 2 साल पूरे

    Thu Dec 17 , 2020
    जयपुर। सत्रह दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान में गुरुवार को सत्ता के 2 साल पूरे कर लिए। यह समय लगभग 8 महीने चुनाव की आचार संहिता, 34 दिन की सियासी बाड़ाबंदी और 10 महीने के कोरोना संकट से लड़ते हुए गुजरा है।  गहलोत सरकार का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved