मुंबई। टेलीविजन के जाने -माने अभिनेता गौरव चोपड़ा हाल ही में एक बेटे के पिता बने है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। गौरव ने इंस्टाग्राम पर बेटे की दो तस्वीरें शेयर करते हए लिखा-”मेरे घर आया एक नन्हा कुंवर..चांदनी के हसीन रथ पर सवार। मुझे याद है ‘उतरन’ में आरपीआर ने बेबी को घर लाने के दौरान इसे ही गाया था। काश उस वक्त मुझे वास्तविक एहसास हो पाता। जैसा कि हम इस एंजल का स्वागत करते हुए हो रहा हैं। जो मेरे जीवन में पक्की जमीन पर कीमती बारिश के रूप में आया है। ठीक एक महीने पहले मां हमें छोड़ कर चली गई थीं और मुझे पता है कि वह प्रिंस चोपड़ा को गोद लेने के लिए आसपास ही हैं। मैं उनका आशीर्वाद महसूस कर सकता हूं और उनकी मुस्कान देख सकता हूं।’
सोशल मीडिया पर इस प्यारी सी तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। गौरव चोपड़ा ने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड हितिशा चेरंडा से शादी की थी और 14 सितम्बर, 2020 को वह अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने। गौरव टेलीविजन की कई मशहूर धारावाहिक उतरन, संजीवनी, अघोरी, पिया का घर आदि कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह नच बलिए-2 और बिग बॉस-10 जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे हैं।
पटना । हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सांसद देवेन्द्र प्रसाद यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल (डी) के साथ संयुक्त जनतांत्रिक सेकुलर गठबंधन नामक नया गठबंधन बनाया है। पटना में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी जनता दल (डी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद […]
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद (famous actor sonu sood) शुक्रवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) से मिले। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Deputy Chief Minister Manish Sisodia), राघव चड्ढा व अन्य भी मौजूद रहे। अभिनेता सोनू सूद (actor sonu sood) और केजरीवाल (Kejriwal) की यह बैठक (Meeting)बेहद खास […]
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahini) हाल ही में अपनी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ ‘द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)’ में पहुंची थीं. जहां उन्होंने कपूर परिवार को लेकर कई खुलासे किए. रिद्धिमा कपूर […]
मुंबई। महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वक्त […]