बड़ी खबर व्‍यापार

Gautam Adani: टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर, एशिया में भी घटा रुतबा

नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट (World’s billionaires list) में उथल-पुथल हुई है। भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Indian billionaire Gautam Adani) को दोहरा झटका लगा है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन (Chairman of Adani Group) गौतम अडानी (Gautam Adani) न केवल दुनिया के टॉप-20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं, बल्कि उनका रुतबा एशिया में भी घट गया। चीनी अरबपति झोंग शानशान (Chinese billionaire Zhong Shanshan) ने उनसे एशिया के दूसरे सबसे रईस का रुतबा छीन लिया है। वहीं, बिल गेट्स को लैरी एलिसन ने पांचवें स्थान पर ढकेल दिया है।


ब्लूमबर्ग बिलेनियार इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी के पास 61.7 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इनके ऊपर झोंग शानशान हैं, जिनके पास 62.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस तरह एशिया के सबसे रईस अरबपति मुकेश अंबानी के बाद अब झोंग शानशान और गौतम अडानी हैं। हालांकि, एशिया के दूसरे और तीसरे नंबर के दोनों अरबपति दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हैं।

 

इस साल अबतक गौतम अडानी की संपत्ति में 58.9 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। दौलत गंवाने वाले अरबपतियों में वह पहले नंबर पर हैं। जबकि, दौलत कमाने वाले अरबपतियों में एलन मस्क सबसे ऊपर हैं। इस साल अबतक उन्होंने 101 अरब डॉलर की कमाई की है। इसके बाद मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है। जुकरबर्ग 69.7 अरब डॉलर कमाए। जेफ बेजोस ने अपने नेटवर्थ में 45 अरब डॉलर और जोड़े हैं।

 

अभी दुनिया के टॉप-10 अमीरों में एलन मस्क 238 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनके पास 165 अरब डॉलर की दौलत है। तीसरे पर जेफ बेजोस हैं। इनके पास 152 अरब डॉलर की दौलत है। लैरी एलिसन के पास 125 अरब डॉलर है तो बिल गेट्स के पास 124 अरब डॉलर।लैरी पेज छठे नंबर पर हैं और उनके पास 124 अरब डॉलर की संपत्ति है। सातवें पर सर्गी ब्रिन हैं, जिनके पास 117 अरब डॉलर की दौलत है। वॉरेन बफेट के पास अब 116 अरब डॉलर की संपत्ति है। मार्क जुकरबर्ग के पास 115 और स्टीव बाल्मर के पास भी 115 डॉलर की संपत्ति है।

Share:

Next Post

Hamas attack: नेतन्याहू ने जो बाइडन को सुनाई आपबीती, बोले- कभी नहीं देखी ऐसी बर्बरता...

Wed Oct 11 , 2023
जेरुसलम (Jerusalem)। हमास (Hamas) के साथ जारी संघर्ष के बीच इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से फोन पर बात की। खबर है कि इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को इजरायल के ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी बर्बरता […]