
नागदा। व्यवसायिक शिक्षा के तहत शा. कन्या स्कूल की छात्राओं को नवोदय स्कूल का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान नवोदय प्राचार्या डी.के. मेहता के मार्गदर्शन में छात्राओं ने स्कूल में संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी वंदना रघुवंशी, ट्रेनर संजय गुप्ता, प्रीति गुप्ता, जितेंद्र प्रजापत आदि मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved