जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

आंखों की जलन और थकान से ऐसे पाएं छुटकारा, ये उपाय होंगे फायदेमंद

दोस्‍तों आज लगभग काम कोरोना महामारी के चलते वर्क फ्रोम होम चल रहा है और अधिक देर तक मोबाइल चलाने या घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है।

अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द और हल्की सूजन में भी लाभ मिलेगा।


खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।

शरीर में पोषण की कमी से भी आंखों में समस्या हो सकती है। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव समान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

बजट इफैक्टः शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 458 अंक उछला

Wed Feb 3 , 2021
मुम्बई। शेयर बाजार पर तीसरे दिन भी आम बजट का असर देखने को मिला। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ 50,255 और निफ्टी 142 अंकों की तेजी के साथ 14,789.95 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार को इस बार […]