img-fluid

महू के चाय सुट्टा बार में सैन्य अफसरों से मिलती थीं युवतियां, यहीं से हुई दोस्ती

September 12, 2024

  • मामला जाम गेट पर फौजियों के साथ हुई घटना का
  • लूट तो कबूली पर रेप से आरोपियों का इनकार

इंदौर/महू , शुभांकर श्रीवास।
पर्यटन स्थल जाम गेट (Jam Gate) के समीप सेना (Army) के अफसर (officers) और उनकी महिला मित्रों (female friends) के साथ हुई लूट और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कल 6 आरोपियों में से 2 को हिरासत में लेकर लूट का कबूलनामा तो करवा लिया, मगर आरोपी युवक गैंगरेप का कबूलनामा अब तक नहीं कर रहे हैं। वहीं बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी तेजी से की जा रही है। सभी आरोपी युवक मानपुर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।



उक्त मामला सैन्य अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बडग़ोंदा पुलिस के अनुसार आज सुबह तक पीडि़त दोनों युवतियों ने अपने ऑफिशियल बयान दर्ज नहीं कराए। वहीं अगर बात करें दोनों युवतियों ने सेना के अधिकारियों के साथ दोस्ती कैसे बढ़ाई तो इस मामले में यह तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं कि लगभग दो माह पहले से दोनों युवतियां महू के गल्र्स स्कूल चौराहे के पास बने चाय सुट्टा बार में चाय पीने रात 10 बजे बाद पहुंचती थीं। इन दोनों युवतियों के साथ उनकी कुछ और सहेलियां भी रहती थीं। इन सभी युवतियों से रोजाना अलग-अलग सैन्य अधिकारी मिलने आते रहते थे। दोनों युवतियां कुछ-कुछ दिन के अंतराल में अलग-अलग सैन्य अधिकारियों के साथ दिखाई देती थीं। सूत्रों के मुताबिक दोनों युवतियों की दोस्ती सैन्य अधिकारियों के साथ इसी चाय सुट्टा बार से ही हुई थी। उक्त दोनों युवतियों ने महू के ही विद्यालय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज में प्रवेश लिया था। दोनों वर्तमान में महू के ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पी रहे थे आरोपी… युवती के हंसने की आवाज सुनकर पहुंचे
जाम गेट में सेना की फायरिंग रेंज के अंदर जहां वारदात हुई वह प्रतिबंधित क्षेत्र है और आरोपी वहीं बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने कार आती देखी तो लगा कि कुछ युवक रात के मौसम का नजारा लेने के लिए आए हैं, मगर कार में से जैसे ही युवतियां उतरीं तो उनके जोर-जोर से हंसने की आवाज सुनकर आरोपी युवक आ धमके और वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सभी युवकों की उम्र लगभग 22 से 30 वर्ष के अंदर बताई जा रही है। आशंका यह भी है कि आरोपी युवकों ने पहले भी यहां रात में आकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया होगा।

Share:

  • सीतलामाता बाजार में बरसों पुराना खतरनाक मकान ढहाया

    Thu Sep 12 , 2024
    झांकी मार्गों से खतरनाक मकान तोडऩे के साथ हो रही है पेड़ों की छंटाई इंदौर (Indore)। आज सुबह नगर निगम की रिमूवल टीम ने सीतलामाता बाजार में खतरनाक मकान पूरी तरह ढहा दिया। कई दिनों से लगातार झांकी मार्गों पर खतरनाक मकान तोडऩे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा झांकी मार्गों से खतरनाक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved