img-fluid

सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआती वृद्धि के बाद गिरावट, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

February 05, 2026

नई दिल्ली। 5 फरवरी, गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में लगातार तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में ट्रेडिंग के शुरुआती घंटों में, स्पॉट गोल्ड (Spot Gold.) की कीमत करीब 2% बढ़कर 5,039 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई, वहीं स्पॉट सिल्वर (Spot Silver.) ने 6% की बढ़ोतरी के साथ 89.34 डॉलर प्रति औंस को छुआ, लेकिन इसके बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमत गिरने लगी है। खबर लिखे जाने तक सोना 1260 (0.82%) रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, सिल्वर की कीमतों में भी 7.580% की गिरावट देखी गई।

कीमतों में बढ़ोतरी के प्रमुख कारण
सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता को माना जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावना, अमेरिका और चीन के बीच चल रही चर्चा, और रूस के साथ चीनी राष्ट्रपति की वर्चुअल मीटिंग ने निवेशकों को सतर्क किया है। इसके साथ ही, अमेरिकी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के आंकड़ों में कमी और आगामी सरकारी रिपोर्ट्स ने भी बाजार को प्रभावित किया है।


  • विशेषज्ञों की राय और भविष्यवाणी
    मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री का कहना है कि गोल्ड और सिल्वर हाल के निचले स्तर से उबर चुके हैं और उन्होंने 5,000 डॉलर और 89 डॉलर के स्तर को पार किया है। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी ड्रोन को मार गिराने की घटना को भी महत्वपूर्ण बताया, जिससे सेफ-हेवन खरीदारी को बल मिला है।

    Deutsche Bank AG के अनुसार, गोल्ड की कीमत 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
    गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि गोल्ड की कीमत 2026 के अंत तक 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

    सोना और चांदी खरीदने के संकेत
    एनरिच मनी के पोनमुदी आर ने कहा कि गोल्ड 5,000 से 5,100 डॉलर के बीच ट्रेड कर रहा है और अगले कुछ हफ्तों में इसमें और तेजी आने की संभावना है। सिल्वर के लिए भी, उन्होंने कहा कि यह 79-90 डॉलर के दायरे में स्थिर है और यदि यह 100-105 डॉलर के ऊपर जाता है, तो 116-121 डॉलर तक जा सकता है।

    Share:

  • इजरायल की बड़ी स्ट्राइक, हमास-गाजा ब्रिगेड के दो कमांडरों का किया काम तमाम

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में हमास कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना को मार गिराया है. अल-हबील पर इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान बेरहमी से हत्या करने का आरोप था. वहीं राजियाना उत्तरी गाजा ब्रिगेड (Gaza Brigade) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved