
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम (Gold-Silver Price Today) में पिछले कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी, जिसके चलते ये सिर्फ एक हफ्ते में ही 810 रुपये तक महंगा हो गया. हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते दो दिनों से सोने में बढ़त देखी जा रही है. कल शुक्रवार को सोने के रेट में 0.25% की वृद्धि देखी गई. जिसके बाद यह 47,286 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी के भाव में भी 0.19% की मामूली तेजी नजर आई.
अगर 1 हफ्ते पहले की बात की जाए तो 13 अगस्त को गोल्ड के रेट 46,476 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 62,044 रुपये प्रति किलो था, जबकि कल सोने के रेट की बात की जाए तो यह 47,286 रुपये प्रति 10 ग्राम वहीं, चांदी 62,251 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.
MCX पर अगस्त 2020 में 10 ग्राम सोने का भाव तकरीबन 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. उस हिसाब से सोना रिकॉर्ड लेवल से 9,000 रुपये सस्ता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved