img-fluid

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले टूटा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

May 02, 2022

नई दिल्ली। आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन, घर से निकलने से पहले कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 1.08 फीसदी घटकर 51,195 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी के दाम में 1.63 फीसदी की कमी आई और इसका भाव कम होकर 63,301 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।


  • इस दिन सोने की खरीद होती है शुभ
    गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट राहत देने वाली है। बता दें कि देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

    आभूषण बनाने में 22 कैरेट का इस्तेमाल
    यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

    Share:

  • Eid-ul-Fitr 2022 : 1398 साल हुए जब पहली बार मनाई गई थी ईद, इस बार खास है यह त्‍यौहार

    Mon May 2 , 2022
    नई दिल्‍ली । ईद उल फितर (Eid-ul-Fitr 2022) इस बार भारत में 3 मई 2022, मंगलवार को मनाई जाएगी. चांद (Moon) देखने के बाद ईद की तारीख तय होती है. रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद रोजेदार ईद मनाते हैं. मान्यता है कि इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब (Hazrat Muhammad) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved