मनोरंजन

Jhanvi Kapoor की ‘गुड लक जेरी’ ओटीटी प्लेटफार्म पर 29 जुलाई को

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (actress jhanvi kapoor) की फिल्म ‘गुड लक जेरी’ 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (OTT Platform Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम होगी। यह 2018 में प्रदर्शित तमिल फिल्म ‘कोलामावू कोकिला’ (kolaamaavoo kokila) का रीमेक है। जाह्नवी इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए चर्चा में हैं।

‘गुड लक जेरी’ थ्रिलर है। इसके निर्देशक सिद्धार्थ सेन और सह निर्माता आनंद एल राय हैं। इसमें जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत भी हैं।



जाह्नवी (actress jhanvi kapoor) कहती हैं-‘ गुड लक जेरी में वह बिहार की लड़की की भूमिका में हैं। इस किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण रहा। इसके लिए वहां की स्थानीय बोली सीखनी पड़ी। वह कभी बिहार नहीं गईं। इसलिए बिहार के परिवेश को अच्छी तरह से समझने में काफी वक्त लगा।’

Share:

Next Post

यूरोप भीषण गर्मी तो एशिया बाढ़ से परेशान, पुर्तगाल में 659 लोग गंवा चुके हैं जान

Mon Jul 18 , 2022
लिस्बन। दक्षिणी यूरोप के देश इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं तो एशिया बाढ़ से जूझ रहा है। स्पेन, यूनान और फ्रांस जंगलों की आग से जूझ रहे हैं। यहां बढ़ते तापमान के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इधर, एशिया में भारत, बांग्लादेश और चीन बाढ़ का सामना कर […]