img-fluid

MP की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, CM मोहन यादव इस दिन ट्रांसफर करेंगे 33वीं किस्त

February 10, 2026

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 33वीं किस्त (33rd Installment) का इंतज़ार कर रही महिलाओं को 14 फरवरी को सौगात मिलने वाली हैं। सीएम डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। जिसमें भूमिपूजन भी शामिल है। सीएम के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, 14फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना का दौरा प्रस्तावित है। यह से लाडली बहना योजना की राशि का विवरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन पंधाना विधानसभा में अभी जितने में कार्य पूरे हो चुके है उन निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।


  • इसको लेकर विधायक की अध्यक्षता में विभागों की बैठक भी ली गई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक अहम पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

    Share:

  • MP में तलाकशुदा बेटियां भी होंगी पेंशन की हकदार, मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

    Tue Feb 10 , 2026
    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने परिवार पेंशन नियमों (family pension rules) में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए तलाकशुदा बेटियों को बड़ी राहत दी है. मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया. अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved