img-fluid

Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें इस्तेमाल का तरीका

February 28, 2026

डेस्क: गूगल ने अपने पॉपुलर AI इमेज जनरेशन मॉडल का नया वर्जन Nano Banana 2 लॉन्च कर दिया है, जो पहले से ज्यादा स्मार्ट और तेज बताया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह मॉडल अब ज्यादा रियलिस्टिक इमेज बना सकता है और रियल-टाइम वेब जानकारी का इस्तेमाल करता है. यह नया मॉडल Gemini ऐप में डिफॉल्ट ऑप्शन के रूप में उपलब्ध होगा और फास्ट, थिंकिंग तथा प्रो मोड्स में काम करेगा.

Nano Banana 2 को Gemini Flash की हाई-स्पीड क्षमता के साथ तैयार किया गया है, जिससे इमेज क्रिएशन और एडिटिंग पहले से ज्यादा तेज हो गई है. कंपनी के मुताबिक नया मॉडल ज्यादा वाइब्रेंट लाइटिंग, बेहतर टेक्सचर और शार्प डिटेल्स देने में सक्षम है. यह मॉडल Pro वर्जन की कई हाई-फिडेलिटी खूबियां बरकरार रखते हुए तेजी से आउटपुट देता है. यूजर्स 512px से लेकर 4K तक अलग-अलग रेजोल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो में इमेज बना सकते हैं, जिससे प्रोफेशनल उपयोग भी आसान हो जाता है.


  • Google ने Nano Banana 2 में एडवांस वर्ल्ड नॉलेज जोड़ा है, जो Gemini की रियल-वर्ल्ड समझ और वेब सर्च डेटा से पावर लेता है. इससे मॉडल खास विषयों को ज्यादा सटीक तरीके से दिखा पाता है. नया मॉडल इमेज के अंदर साफ और पढ़ने योग्य टेक्स्ट जनरेट करने में भी सक्षम है, जो मार्केटिंग मॉकअप या ग्रीटिंग कार्ड के लिए उपयोगी है. साथ ही यूजर जटिल निर्देश देगा तो मॉडल उन्हें बेहतर तरीके से फॉलो करता है, जिससे रिजल्ट ज्यादा सटीक मिलता है.

    Nano Banana 2 में कॉन्फिगरेबल थिंकिंग लेवल्स दिए गए हैं, जिससे यूजर्स तय कर सकते हैं कि मॉडल कितना गहराई से प्रॉम्प्ट को समझे. इससे जटिल इमेज बनाने में ज्यादा कंट्रोल मिलता है. गूगल का कहना है कि यह मॉडल प्रोडक्शन-रेडी एसेट तैयार कर सकता है, यानी बनी हुई इमेज को सीधे प्रोफेशनल कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. हाई रेजोल्यूशन सपोर्ट इसे डिजाइनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास बनाता है.

    Nano Banana 2 कैसे इस्तेमाल करें

    • सबसे पहले अपने फोन या ब्राउजर में Gemini ऐप खोलें और ऐप को अपडेट रखें.
    • इमेज जनरेशन सेक्शन में जाएं, जहां Nano Banana 2 डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध रहता है.
    • अब जिस तरह की इमेज बनानी है उसका डिटेल प्रॉम्प्ट लिखें.
    • जरूरत के अनुसार रेजोल्यूशन, आस्पेक्ट रेशियो या थिंकिंग लेवल सेट करें.
    • इसके बाद Generate पर टैप करें और कुछ सेकंड में इमेज तैयार हो जाएगी.
    • बनी हुई इमेज को डाउनलोड करें या चाहें तो एडिट करके नया वर्जन बना लें.

    Share:

  • अवैध कॉलोनियों पर होगा प्रहार, तीन माह में आएगा सख्त कानून; 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये जुर्माना

    Sat Feb 28 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र (कॉलोनी विकास) अधिनियम-2021 में संशोधन का मसौदा तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित बदलावों के तहत अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ दंड और जुर्माने को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved