भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गरीबों को राशन की पर्ची बांटने उतरी सरकार

भोपाल। प्रदेश में आज से अन्न उत्सव का शुभारंभ हो गया है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका शुभारंभ किया। इस उत्सव में सरकार प्रदेश के 37 लाख गरीब परिवार को राशन वितरण की पर्ची बांटने सड़क पर उतरी है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में पर्ची बांटी। जबकि जिलों में मंत्री, विधायक एवं संासदों ने हितग्राहियों के बीच जाकर पात्रता पर्चियों का वितरण किया। अन्न उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए संवाद भी किया। जानकारी के अनुसार अन्न उत्सव पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी गरीब पात्र परिवारों को राशन के लिए पर्ची दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से अपने-अपने जिलों में इस उत्सव के तहत लोगों के बीच जाने को कहा है।

Share:

Next Post

तालिबानी नेता के साथ माइक पॉम्पियों की फोटो पर पाकिस्तान में मचा हंगामा

Tue Sep 15 , 2020
दोहा। एक वक्त वो था, जब अमेरिका तालिबान को हर हाल में खत्म करना चाहता था। अब अमेरिका उसी तालिबान के सामने बैठकर बात कर रहा है और चाहता है कि इस अंतहीन लड़ाई का अंत किसी समझौते से हो जाए। अमेरिका ने 9/11 के हमले के बाद अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ जिस लड़ाई […]