बड़ी खबर राजनीति

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री Ajay Mishra को बर्खास्त करे सरकार : एसकेएस

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएस) (United Kisan Morcha (SKS)) ने मोदी सरकार से केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Union Minister of State for Home Ajay Mishra Teni) को बर्खास्त करने की मांग की है।

किसान मोर्चा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई हिंसा में सीधे तौर पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनका बेटा आशीष जिम्मेदार है। ऐसे में अजय मिश्रा को अभी तक पद पर बने रहना और आशीष को अभी तक गिरफ्तारी न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोर्चा ने कहा कि केन्द्र सरकार अपने मंत्री को अगर पद से नहीं हटाती है और आशीष को गिरफ्तार नहीं करती है तो मोर्चा देश भर में रेल रोको अभियान चलाएगा।


मोर्चा ने कहा कि 11 अक्टूबर तक इन दोनों मांगों को सरकार नहीं मानेगी तो 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देश भर में ट्रेनों को रोका जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर किसान संगठन केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने और उनके बेटे आशीष को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

WBBL : ब्रिस्बेन हीट ने पूनम यादव के साथ किया करार

Sat Oct 9 , 2021
ब्रिस्बेन। ब्रिस्बेन हीट (Brisbane Heat) ने शुक्रवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) (Women’s Big Bash League (WBBL)) के आगामी संस्करण के लिए प्रमुख भारतीय लेग स्पिनर पूनम यादव (Indian leg spinner Poonam Yadav) के साथ करार किया है। पूनम वर्तमान में चल रही ऑस्ट्रेलिया-भारत श्रृंखला के समापन पर हीट से जुड़ेंगी। वह डब्ल्यूबीबीएल के […]