img-fluid

‘सरकार सभी दलों के साथ साझा करे परिसीमन प्रस्ताव’, खरगे की PM मोदी को चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा करने की अपील की है। साथ ही लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या में अगले 25 साल तक बदलाव न करने और 2029 के चुनावों से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किये जाने की मांग की।

खरगे ने पीएम को लिखी चिट्ठी में सरकार के परिसीमन प्रस्तावों पर बातचीत के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने और सभी राजनीतिक दलों व राज्य सरकारों को इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त वक्त देने की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष इससे पहले भी पीएम मोदी को 16 जुलाई को लिखी चिट्ठी में ये अपील कर चुके हैं। दरअसल, उनका ताजा पत्र केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के साक्षात्कार में संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात को लेकर आया है।


  • खरगे ने कहा कि शायद यही वजह है रि मानसून सत्र को स्थगित करने में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को 16 और 17 अप्रैल की तरह बुलडोज न करने की अपील की।

    यह भी की अपील-
    25 साल तक न करें लोकसभा की 543 सीट संख्या में बदलाव।
    2029 चुनाव से महिलाओं के लिए लागू करें एक-तिहाई आरक्षण।

    Share:

  • पर्दे पर भाई-बहन, असल जिंदगी में हुआ प्यार, किसी ने की शादी तो किसी का रिश्ता रह गया अधूरा

    Fri Aug 28 , 2026
    नई दिल्ली। टीवी और मनोरंजन (TV and Entertainment) की दुनिया में कई कलाकार (Artist) ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर भाई-बहन (Brother and Sister) का किरदार निभाया, लेकिन कैमरे के पीछे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। साथ काम करते-करते दोस्ती प्यार में बदली और कई रिश्ते शादी तक पहुंचे। हालांकि, इनमें से कुछ जोड़ियां […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved