img-fluid

पूंजीपतियों के हाथों किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग का शोषण करना चाह रही सरकार : चढूनी

February 24, 2021

हिसार। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लाकर बड़े पूंजीपतियों के हाथों किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग का शोषण करना चाहती है। हकीकत यह है कि सरकार को आढ़तिया व बिचौलिए में कोई फर्क ही पता नहीं है।


  • उन्होंने कहा कि चौ.छोटूराम ने जब मंडी सिस्टम कायम करवाया तो बोली के दौरान मंडी में किसानों की फसल का पूरा भाव देते थे, मगर अब सरकार इस व्यवस्था को खत्म कर चंद कंपनियों को फायदा देना चाहती है। किसान, मजदूर व व्यापारी को बर्बाद करना चाहती है। किसानों को फायदा पहुंचाना है तो सरकार की चहेती कंपनियों को बाजार में उंचा भाव देने से कौन रोक सकता है। राजा प्रजा का रखवाला होता है लेकिन आंदोलन से 200 से ज्यादा लाशें आ चुकी है लेकिन सरकार ने आंखे बंद कर रखी है क्योंकि देश में लोकतंत्र खतरे में है। आज यह आंदोलन पूरे देश का भविष्य बचाने के लिए चलाया जा रहा है।

    इससे पहले गांव चुली देशवाली से किसान नेता गुरनाम सिंह ट्रेक्टर पर सवार होकर गांव चुली बागडिय़ान के फुटबाल मैदान में पहुंचे। चढूनी ने कहा कि खेती हमारा रोजगार है बिजनेस नहीं। अब सरकार हमारे रोजगार को छीनने का दांव खेल रही है। इस देश की रक्षा में किसान व जवान की अहम भूमिका है। देश को बेचने से बचाने के लिए किसान संघर्षरत है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर भरोसे की जीत : नंदकिशोर यादव

    Wed Feb 24 , 2021
    पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रही है और उपद्रवी तत्वों को प्रश्रय दे रही है, ऐसे में शीघ्र की देश के सियासी पटल से उसका नामोनिशान मिट जाएगा। पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि गुजरात के सभी 6 नगर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved