
भोपाल। मध्यप्रदेश के सतना जिले के कलेक्टर रहे आईएएस अजय कटेसरिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर 40 एकड़ सरकारी जमीन निजी लोगों के नाम ट्रांसफर करने का आरोप है। राज्य सरकार ने उन्हें नोटिस जारी किया था, अब जमीन घोटाला मामले में कलेक्टर के खिलाफ शिवराज सरकार कोर्ट जाएगी। अजय कटेसरिया 2012 के आईएएस अधिकारी हैं। दरअसल राज्य सरकार तत्कालीन कलेक्टर अजय कटेसरिया के खिलाफ कोर्ट जाएगी। जमीन घोटाले के मामले में तत्कालीन सतना कलेक्टर को सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिस जारी किया था। 2 महीने बाद भी आईएएस कटेसरिया ने विभाग को गड़बड़ी के बारे में जानकारी नहीं दी थी। अधिकारी कटेसरिया ने कैट के जरिए राज्य सरकार की जांच और चार्जशीट के खिलाफ स्टे लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved