भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्राकृतिक खेती करने वालों की मदद करेगी सरकार

  • ओंकारेश्वर में किसान मोर्चा की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

खंडवा। प्राकृतिक खेती से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाएगा। किसाना मोर्चा की पहल सराहनीय है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की मदद सरकार करेगी। खेती को लाभ का धंधा बनाकर किसानों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने के लिए तत्पर हैं, हर खेत को पानी मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ओंकारेश्वर में भाजपा किसान मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर कही। समापन सत्र में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान हमारे अन्न्दाता हैं। भूमि सुपोषण अभियान के तहत उन्हें प्राकृतिक खेती से जोड़कर जमीन की उर्वरक क्षमता को भी बढ़ाएंगे।



मोरटक्का के पास होटल में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, विधायक नारायण पटेल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थिति थे। इसके पूर्व दोपहर साढ़े 12 बजे ओंकारेश्वर के निकट कोठी में बने हेलीपेड से मुख्यमंत्री बैठक में पहुंचे। करीब दो घंटे रुकने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए। समयाभाव के कारण वे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर नहीं जा सके। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं मंच पर उन्हें बैलगाड़ी का स्मृति चिह्न किसान मोर्चा की ओर से भेंट किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि और सदस्यों के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रवेश से वंचित रह गए।

Share:

Next Post

स्मार्टफोन पर 40% और स्मार्टवॉच पर 75% की छूट, ₹40 हजार सस्ते में खरीदें लैपटॉप

Thu Sep 8 , 2022
नई दिल्ली। अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन में अपने लिए कोई नया गैजेट लेना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए ही है। इस सेल में आप स्मार्टफोन्स, टैबलेट और लैपटॉप के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स को भी भारी छूट के साथ […]