
नई दिल्ली: मोदी सरकार (Modi Goverment) ने कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) को कुछ अहम फैसले लिए हैं, जिसमें फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Food Corporation of India) को मजबूत करना और पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidyalakshmi Scheme) के तहत युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देने जैसे फैसले शामिल हैं. केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कैबिनेट ब्रीफिंग में आज बुधवार को ये जानकारी दी.
अश्वनी वैष्णव ने कहा, “आज किसानों के लिए कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है, फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को और मजबूत किया जाएगा, आज कैबिनेट ने दस हज़ार सात सौ करोड़ रुपए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को दिए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा अनाज खरीदा जा सके.” उन्होंने आगे कहा, “पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत, हर यूथ को ये गारंटी रहे की, अगर उसका अच्छे कॉलेज में एडमिशन हुआ है तो वित्तीय अभाव में वो पढ़ाई से वंचित नहीं होगा, इसमें 10 लाख तक का लोन आसानी से दिया जाएगा.”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved