
जयपुर। राजस्थान की सियासी ड्रामें में लगातार कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। जहां आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं विधानसभा सत्र को बुलाने को लेकर जुटी कांग्रेस लगातार राज्यपाल पर आरोप लगा रही है कि वो केन्द्र के दवाब में आकर विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दे रहे हैं। लेकिन अब इस संबंध में राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से चुप्पी तोड़ी गई है। राज्यपाल ने कांग्रेस के आरोप को निराधार बताते हुए साफ तौर पर कहा कि मैं किसी के दवाब में आकर काम नहीं कर रहा हूं। मैं सिर्फ संविधान को ही अपना मालिक मानता हूं और उसी का अनुसरण करता हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved