img-fluid

राज्यपाल ने बुनकरों से जाना साड़ी बनाने का हुनर

February 13, 2022

  • महेश्वर के मंदिरों का किया अवलोकन

भोपाल। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने महेश्वर प्रवास के दौरान, ऐतिहासिक स्मारकों अहिल्याबाई होलकर की राजगद्दी, राजराजेश्वर मंदिर और मंडलेश्वर स्थित गुप्तेश्वर मंदिरों के दर्शन किये। रेवा सोसाइटी में साड़ी निर्माण कार्य का अवलोकन और बुनकरों के साथ चर्चा की। साड़ी निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान बुनकरों से सीधा संवाद कर साडिय़ाँ बनाने की कला, मूल्य निर्धारण और उनके विपणन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



राज्यपाल को करघा चला रहे बुनकर कैलाश चौहान ने बताया कि एक साड़ी करीब 8 दिनों में बनकर तैयार होती है। एक साड़ी के लिए मेहनताने के रूप में 5 से 18 सौ रुपये तक मिल सकते है। बुनकर मंजू बाई वर्मा ने बताया कि जिस साड़ी में जितनी ज्यादा डिजाइन होती है। उसे बुनने में उतना ही अधिक समय लगता है। इसी आधार पर साड़ी की कीमत तय की जाती है। लीला बाई भावसार ने साडिय़ों के पैटर्न के बारे बताया कि महेश्वरी साड़ी को महाराष्ट्रीयन पैटर्न पर ज्यादातर पर्यटक खरीदते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सोसायटी द्वारा बनाए जाने वाले अन्य उत्पादों का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की।

Share:

  • प्रदेश में उज्जैन में खुलेगी सातवीं खुली जेल

    Sun Feb 13 , 2022
    शासन स्तर पर लंबित है प्रस्ताव भोपाल। प्रदेश में कैदियों के लिए एक और खुली जेल उज्जैन में खुलने जा रही है। जेल मुख्यालय ने ओपन जेल का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। इससे पहले राज्य सरकार इंदौर, भोपाल, जबलपुर, सागर और सतना में ओपन जेल खुल चुकी हैं। प्रदेश में पहली ओपन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved