
मॉस्को। दिअमेरिका के राज्य टेनेसी के गर्वनर बिल ली ने क्रिस्मस के मौके पर नाशविले शहर में धमाके के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आपातकाल घोषित करने के लिए कहा है। ली ने पत्र लिखकर कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप से आग्रह करता हूं कि नाशविले में धमाके के बाद वह टेनेसी राज्य में आपातकाल आपदा की घोषणा करें।”
पत्र में उन्होंने कहा कि धमाके के कारण 41 व्यापार प्रभावित हुए हैं जिन्हें सरकार की मदद की जरुरत है। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को नाशविले में एक धमाका हुआ था। इस धमाके में शुरुआत में किसी के जानमाल की कोई खबर नहीं थी। लेकिन नाशविले के पुलिस प्रमुख जॉन ड्राके ने बताया था कि धमाके की जगह के पास इंसान के होने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved