देश मध्‍यप्रदेश

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड का फरार आरोपी विधायक रामबाई का पति Govind Singh गिरफ्तार 

भिंड। दमोह जिले के पथरिया से बसपा (BSP) की  विधायक रामबाई के फरार पति गोविंद सिंह परिहार (Govind Singh Parihar) को भिंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पिछले 3 दिन से ग्वालियर-भिंड (Gwalior-Bhind) में घूम रहा था। हालांकि अभी विधायक पति की गिरफ्तारी पर एसटीएफ (STF) ने कोई बयान जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि शनिवार को ही विधायक पति का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को भिंड में सरेंडर की बात कह रहा था।

पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार (Patharia MLA Rambai Singh Parihar) के पति गोविंद सिंह का नाम हटा निवासी देवेंद्र चौरसिया की हत्या में आने के बाद से वह फरार था। दो महीने पहले हटा कोर्ट ने विधायक पति का नाम एफआईआर में शामिल कराया था। उसकी गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी प्रदेश के डीजीपी और सरकार को फटकार लगा चुकी है। ऐसे में शासन और पुलिस दोनों पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव था। इसी बीच शनिवार को विधायक पति व 50 हजार रुपए के इनामी गोविंद सिंह को भिंड में गिरफ्तार कर लिया गया। ग्वालियर एसटीएफ ने उसे भिंड के बस स्टैंड से अपनी गिरफ्तारी में लिया है।


इससे पहले आरोपी गोविंद सिंह ने 27 मार्च को एक वीडियो जारी किया था। इसमें वह कहा रहा है कि पत्नी विधायक रामबाई के कहने पर सरेंडर कर रहा है। लेकिन वह आरोपी नहीं है। सोशल मीडिया के माध्यम से पत्नी ने उसे सरेंडर करने की अपील की थी, इसलिए वह भिंड जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में सरेंडर करने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी कहा है कि यह वीडियो 27 मार्च सुबह 5 बजे बनाया है। यदि दोषी साबित होता है तो उसे चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। वहीं, रविवार सुबह तक दमोह पुलिस गोविंदसिंह के सरेंडर या गिरफ्तारी की सूचना से इंकार करती रही है।हि.स.)

 

Share:

Next Post

उपचुनाव की चुनौती में अकेले Kamalnath

Sun Mar 28 , 2021
कांग्रेस की रणनीति में दिग्विजय और अरुण यादव गायब भोपाल। दमोह विधानसभा सीट उप चुनाव की रणनीति पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूरी तरह से अपने हाथ में ले रखी है। दिग्विजय सिंह, अरूण यादव सहित दूसरे बड़े नेताओं की कोई भूमिका अब तक सामने नहीं आई। दमोह में अजय टंडन को अपनी पसंद और सर्वे […]