img-fluid

गोविंदा दिवालिया नहीं, स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में किया डांस सिर्फ प्रोफेशनल वजह से

February 06, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Actor Govinda)पिछले कुछ समय से चर्चाओं में बने हुए हैं कभी उनके नाम फाइनेंशियल संकट (financial crisis)की खबरें आती हैं तो कभी फिल्म इंडस्ट्री (film industry)में उनकी जगह को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती हैं हाल ही में सोशल मीडिया(social media) पर यह अफवाह फैली कि गोविंदा दिवालिया(Govinda bankrupt) हो गए हैं और मजबूरी में छोटे स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बात का पूरी तरह खंडन किया उन्होंने कहा कि गोविंदा के पास सिर्फ एक कार नहीं बल्कि कई गाड़ियां हैं और पैसों की कोई दिक्कत नहीं है उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर टैक्सी से जाते हुए नजर आने के कारण अफवाहों को और हवा मिली जबकि वहां प्राइवेट कार का अंदर जाना अनुमति नहीं थी

शशि ने साफ किया कि गोविंदा स्कूल और प्राइवेट इवेंट्स में अपने प्रोफेशन और फैमिली कमिटमेंट की वजह से परफॉर्म कर रहे हैं इसका यह मतलब नहीं है कि वे दिवालिया हो गए हैं वह अपने परिवार की देखभाल कर रहे हैं और अपने बच्चों और पत्नी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं

मैनेजर ने यह भी कहा कि गोविंदा ने करोड़ों के काम को मना किया क्योंकि स्क्रिप्ट और प्रोजेक्ट उनके मुताबिक सही नहीं थे उनका मानना है कि वे ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिलने के बाद भी इंडस्ट्री के बड़े नाम उनके पीछे लगे रहते हैं और जल्दी ही उनके नए बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान होगा

शशि ने पुरानी आर्थिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब गोविंदा को अपनी एफडी निकलवानी पड़ी थी और उसमें कुछ अतिरिक्त पैसे डालकर उन्होंने दूसरों की मदद भी की थी इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए अपने घर को गिरवी रखना पड़ा और लोन चुकाने के लिए इवेंट्स में डांस करना पड़ा उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान गोविंदा ने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे


  • गोविंदा का कहना है कि यह उनके प्रोफेशन का हिस्सा है और उनके काम को लेकर हमेशा नए ऑफर आते रहते हैं उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी स्थिति बनाए रखी है और आने वाले समय में उनके फैंस कुछ बड़ा सुनेंगे

    इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें गलत थीं और गोविंदा न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हैं बल्कि पेशेवर रूप से भी सक्रिय हैं

    Share:

  • कल रात टूटा फरवरी का पिछले 2 वर्षों का ठंड का रिकॉर्ड

    Fri Feb 6 , 2026
    – कल रात फरवरी में पहली बार 11 डिग्री के नीचे आया तापमान -7 दिनों में 6 डिग्री से ज्यादा गिरा रात का पारा इंदौर। शहर के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कल रात से आज सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के नीचे आ गया। यह इस वर्षों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved