
बेतिया । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि बिहार में महागठबंधन (Grand Alliance in Bihar) लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है (Is fighting for the rights of the People) ।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाल्मीकि नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन आज भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। आज खेती-किसानी से भी लोग कमा नहीं पा रहे हैं। एक जमाने में खेती काफी थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये लोग देश में किसी भी खराब चीज के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हैं, लेकिन आज न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी शख्स ने चुनाव जीता और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की बात की। आज विदेशों में नेहरू की बात हो रही है, लेकिन उनके देश में भाजपा उनका अपमान करती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए दे रही है, लेकिन चुनाव के बाद नहीं मिलने वाले हैं। इनकी नीयत समझने की बात है। प्रियंका ने जनता से कहा कि पैसे ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर दो। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को क्या कुछ नहीं दिया, लेकिन आज शिक्षा व्यवस्था ठप हो गई है। आज बिहार में अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट को व्यर्थ नहीं करें। महागठबंधन यहां कई काम करना चाहता है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाली, लेकिन ये कहते हैं कि घुसपैठिए के लिए यात्रा निकाली, तो क्या यहां के वोटर घुसपैठिए हैं? महागठबंधन लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने पेपर लीक को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। आज युवा 28 साल के हो गए हैं, लेकिन नौकरियां नहीं मिल रही। महागठबंधन की सरकार पेपर लीक रोकेगी। हम लोग परीक्षा का कैलेंडर लेकर आएंगे। युवाओं को व्यापार शुरू करने के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकारी रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved