img-fluid

छठ महापर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख-शांति की वृद्धि करे – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

November 15, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने कहा कि छठ महापर्व (Great Chhath Festival) सभी देशवासियों के जीवन में (In Lives of all Countrymen) सुख-शांति की वृद्धि करे (May bring Happiness and Peace) ।


  • राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पावन त्योहार तप, संयम और निष्ठा के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक परंपराओं की महत्ता को दर्शाता है।” राष्ट्रपति ने आगे लिखा, “इस पर्व पर श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति की वृद्धि करे तथा देश में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा दे। आइए, इस अवसर पर हम नदियों और अन्य जलस्रोतों को संरक्षित करने के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ढ़तापूर्वक निभाने का संकल्प लें।”

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने लिखा, “प्रकृति के प्रति अथाह समर्पण, सामाजिक समरसता, सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व “छठ पूजा ” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान सूर्य देव व छठी मैया सभी के जीवन में सौभाग्यता एवं सुख-समृद्धि लेकर आएं।”
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। छठ हमारी संस्कृति की अनूठी परंपरा है, जहां उगते हुए सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देकर सम्मान दिया जाता है। भगवान भास्कर और छठी मइया सभी के जीवन में सुख और आरोग्य बनाए रखें।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ऊर्जा और आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ के पावन अवसर पर छठ व्रत रखने वाले सभी माताओं, बहनों और भाइयों को को हार्दिक शुभकामनाएं।”

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved