img-fluid

गुना कैश कांड: ट्रेनी IPS के सामने पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज, खुद को बताया ‘बेगुनाह’, कारोबारी ने भी दी सफाई

March 24, 2026

गुना। गुना (Guna District) के हाईप्रोफाइल हवाला कांड में नया मोड़ सामने आया है। ट्रेनी IPS अफसर आयुष जाखड़ (Trainee IPS Officer Ayush Jakhar) ने जिले में पुलिसकर्मियों (Police Officer) के बयान दर्ज किए हैं। पुलिसकर्मियों ने अपने बयानों में साफ कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की और न ही किसी से वसूली की।

पुलिसकर्मियों का दावा
रूठियाई में दर्ज बयानों में पुलिस स्टाफ ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति ने कैश का दावा किया था और भरोसा कर के उसे छोड़ दिया गया। स्टाफ ने कहा कि इस मामले में उनकी कोई व्यक्तिगत गलती नहीं है।

व्यापारी का बयान
सूरत के जीरा व्यापारी ने अपनी सफाई में कहा कि पूरा पैसा एक नंबर का था और उन्हें पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। व्यापारी फिलहाल गुजरात में हैं और गुना नहीं आ रहे। उन्हें नोटिस भेजा गया है, वहीं गुजरात से बुलाने के लिए टीम भेजी जा रही है। व्यापारी के बयानों के बाद ही जांच का निष्कर्ष निकल पाएगा। अधिकारी बता रहे हैं कि जांच एक-दो दिन और चलेगी।


  • पुलिस प्रशासन में बदलाव
    हवाला कांड के बाद धरनावदा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिले के एसपी अंकित सोनी को हटाकर 2017 बैच की IPS अधिकारी हितिका वासल को कमान सौंपी गई। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने X पोस्ट पर इस जानकारी की पुष्टि की।

    एसपी अंकित सोनी के समर्थन में हल्ला
    निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के पक्ष में सकल हिन्दू समाज सड़क पर उतर आया। संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन भेजकर तबादले पर रोक की मांग की। उनका कहना है कि अंकित सोनी जनता में लोकप्रिय थे और जमीनी स्तर पर अपराध नियंत्रण तथा लापता मासूम बच्चियों को उनके परिवार से मिलवाने जैसे कार्य किए।

    गुना पुलिस में नई कमान
    हवाला कांड में किरकिरी होने के बाद जिले की कमान अब हितिका वासल को सौंपी गई है। उन्होंने गुना पहुंचकर ज्वाइनिंग कर ली है।

    Share:

  • Colombian Military Plane Carrying 110 Soldiers Crashes; 66 Soldiers Dead...

    Tue Mar 24 , 2026
    New Delhi: A military aircraft carrying 110 soldiers crashed shortly after taking off in Colombia’s remote southern Amazon region. According to the Colombian Ministry of Defense, the incident involved a Lockheed Martin Hercules C-130 aircraft. As per the latest updates received on Tuesday, the death toll from the crash has risen to 66. It is […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved