img-fluid

कम हुई हवाओं की रफ्तार, ठंड से मिली राहत, तीन दिसंबर के बाद मौसम में होगा बदलाव

November 30, 2020

भोपाल। चक्रवाती तूफान निवार के समाप्त होने से प्रदेश में हवाओं की रफ्तार अब कम हो गई है। उधर, कोई वेदर सिस्टम प्रदेश और आसपास सक्रिय नही रहने से वातावरण शुष्क हो गया है। इससे रात के तापमान में अब और गिरावट होने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दो-तीन दिन तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव होगा और ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

तीन दिसंबर के बाद मौसम में होगा बदलाव
रिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में ईरान पर है। इसके तीन दिसंबर के आसपास उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके भी दो-तीन दिसंबर को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर तमिलनाडु के तट पर पहुंचने की संभावना है। इन दो सिस्टम के कारण हवाओं के रुख में बदलाव होगा। वातावरण में नमी बढ़ेगी। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इन सिस्टम के कमजोर पडऩे के बाद फिर ठंड की वापसी होगी।

मौसम विभाग द्वारा भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश में ठंड का दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी किया गया। अगले चार महीने पश्चिमी मप्र के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल व होशंगाबाद जिलों में रात का औसत तापमान सामान्य से एक से डेढ़ डिग्री कम रहेगा। दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। ऐसे में इस बार इंदौर में रात में ठंडक ज्यादा बढऩे की संभावना है। 

वहीं, पूर्वी मप्र में रात के तापमान में सामान्य से डेढ़ से दो डिग्री की गिरावट होगी। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहेगा। इंदौर सहित पश्चिमी मप्र में इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावित करेगा। ऐसे में इन इलाकों में जनवरी व फरवरी में ओलावृष्टि की गतिविधियां तीन से चार बार हो सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार प्रशांत महासागर में ला नीना का प्रभाव मध्यम रूप से बना रहेगा। इसके असर से पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आएंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा।(हि.स.)

Share:

  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं

    Mon Nov 30 , 2020
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को गुरु नानक देव जी की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैं श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाश पर्व पर नमन करता हूं। उनके विचार हमें समाज की सेवा करने और एक बेहतर दुनिया सुनिश्चित करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved