
ग्वालियर । ग्वालियर जिले (Gwalior district) के भितरवार थाना क्षेत्र (Bhitarwar Police Station Area) में झाड़-फूंक के बहाने एक नाबालिग (Minor girl) के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर रात दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (pocso act) के तहत मामला दर्ज किया है। भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि 16 साल की लड़की के साथ झाड़ फूंक के बहाने रेप करने का मामला आया था। इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामला शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र का है। 16 साल की लड़की को पेट दर्द की शिकायत थी। उसकी मां ने इस बारे में अपनी बहन से बात की। पीड़िता की मौसी ने पवन शर्मा नाम के शख्स के बारे में बताया जो झाड़ फूंक का काम करता था। आरोपी ने एक बार फोन पर पीड़ित के पेट दर्द को सही कर दिया। इसके बाद दोनों भाई बहन आरोपी पवन शर्मा के पास पहुंचे तो उसने ताबीज बनाने के लिए बुलाया।
इस पर भाई-बहन अपनी मौसेरी बहन की ससुराल जाने के लिए राजी हो गए। पीड़िता अपने भाई के साथ मौसेरी बहन की ससुराल गई। आरोपी पवन शर्मा ने रात के समय लड़की को खेत में बनी मड़ैया में बुलाया। इस पर पीड़िता अपने भाई को साथ लेकर मौके पर पहुंची। फिर आरोपी ने तंत्र मंत्र करने के बहाने भाई को बाहर भेजकर नाबालिग के साथ गंदी हरकतें करनी शुरू की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ रेप किया।
आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुछ दिनों बाद अपनी मां को पूरी बात बताई। फिर हनुमान मंदिर पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी और उसके भांजे ने पीड़ित पक्ष को धमकाया। पीड़ित पक्ष पहले करैरा थाने गया, जहां से उन्हें करियावटी भेजा गया। मंगलवार को पीड़िता और उसके परिजन भितरवार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार पुलिस ने देर रात दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved