ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पार्किंग विवाद (Parking dispute) को लेकर हिंसा का मामला सामने आया है। आरोप है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के एक सब-इंस्पेक्टर के परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ सड़क पर मारपीट (street fight) की गई। घटना दीनदयाल नगर, महाराजपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित परिवार के अनुसार, घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप है कि कुछ ही देर में 12 से अधिक लोग मौके पर जुट गए और परिवार पर हमला कर दिया।
महिलाओं को धक्का देकर गिराने का आरोप
सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर कुछ युवक महिलाओं को धक्का देते, बाल खींचते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान बेटियों के कपड़े फाड़ने की कोशिश भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
पुलिस के अनुसार, मामले में सुनील शर्मा, कुलदीप शर्मा, अशोक राजावत और ध्रुव राजावत को नामजद किया गया है। हालांकि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved