img-fluid

ग्वालियर : भीषण हादसा, कोहरे के बीच ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

January 30, 2026

ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) में घने कोहरे (dense fog) के बीच भीषण सड़क हादसा (Terrible road accident) हो गया। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक (truck) ने कार (car) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने हिस्से में झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने चारों शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


  • प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

    Share:

  • WPL 2026 में RCB का जलवा! फाइनल में पहुंची टीम, दो पायदानों के लिए बाकी टीमें आमने-सामने

    Fri Jan 30 , 2026
      नई दिल्ली। आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स(RCB defeated UP Warriors) को 8 विकेट से हराकर WPL 2026 लीग स्टेज(WPL 2026 league stage) का अपना 6ठा मैच जीता। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bangalore) ने WPL फाइनल का टिकट(WPL final) कटा लिया है। स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved