
इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियों बनाया और कुछ लोगों पर ब्याज को लेकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया।
चंदन नगर निवासी मोसिन पिता मो. अशरफ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके मोबाइल में मिले वीडियो में उसने मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि 2023-24 में उसने व्यापार के सिलसिले में ब्याज पर 10 लाख रुपए लिए थे।
इसके एवज में उससे हर सप्ताह 65 हजार रुपए ब्याज लिया गया। उसका कहना है कि अभी तक 60 लाख से ज्यादा दे चुका हूं। मोसिन का कहना है कि सामने वालों ने उसके मकान की रजिस्ट्री और 30 चैक लिए हुए हैं, जो वापस नहीं दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved