img-fluid

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ी हरदा की लुटेरी गैंग

June 17, 2022

इन्दौर। इन्दौर आकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली हरदा की एक लुटेरी गैंग के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकडक़र उनके कब्जे से पुरानी घटनाओं में उड़ाई गई सोने की चेन जब्त की है, जबकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है। डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लुटेरे इन्दौर आकर वारदात करते हैं।


इस पर उन्होंने जाल फैलाकर दो लुटेरे अरुण कैथवास तथा शुभम मालवीय को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने की चेन और मोबाइल जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने एक ही दिन में एरोड्रम और विजय नगर में चेन लूटी थी। दोनों आरोपियों को विजय नगर पुलिस के हवाले किया गया है। विजय नगर पुलिस लूट के मामले में एफआई दर्ज करेगी।

Share:

  • कांग्रेस के 50 नामों की सूची दोपहर तक, बाकी का फैसला भोपाल करेगा

    Fri Jun 17 , 2022
    – बचे हुए दावेदारों से भी फार्म भरवा देगी कांग्रेस – विवाद बढ़ा तो नाम वापसी के आखिरी दिन बी फार्म देंगे इन्दौर। कांग्रेस दावा कर रही है कि 85 में से 50 नामों पर सहमति बन चुकी है और सबकुछ ठीक रहा तो आज दोपहर तक इन 50 नामों की सूची घोषित हो जाएगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved