img-fluid

हार्दिक पांड्या पर राष्ट्रीय ध्वज अपमान का आरोप, पुणे वकील ने पुलिस से कार्रवाई की अपील की

March 12, 2026

 

नई दिल्ली। भारत की टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान(T20 World Cup victory celebrations.) क्रिकेटर हार्दिक पांड्या(Cricketer Hardik Pandya) अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील(Pune lawyer) ने आरोप लगाया है कि जश्न के दौरान पांड्या ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अनुचित व्यवहार (behaved inappropriately)किया, जिसे तिरंगे के अपमान के रूप में देखा जा रहा है। शिकायत(The complaint) में पुणे पुलिस से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनेFIR against him) की मांग की गई है और मामले ने अब चर्चा का विषय बना लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता वकील वाजिद खान का कहना है कि भारत की टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में जश्न के दौरान पांड्या ने तिरंगा अपने शरीर पर लपेट लिया और मैदान में जश्न मनाते हुए अनुचित व्यवहार किया। वकील ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की कानूनी जांच की जाए और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाए।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की गरिमा और सम्मान का प्रतीक है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह तिरंगे का सम्मान करे। वकील का कहना है कि इस तरह का व्यवहार कानून के तहत आपराधिक अपराध माना जा सकता है।

पुणे पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें इस मामले में शिकायत आवेदन मिला है। फिलहाल आवेदन की जांच चल रही है और कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच के परिणामों के आधार पर ही तय किया जाएगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप जीत के बाद अहमदाबाद के स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों ने मिलकर जोरदार जश्न मनाया था। इसी दौरान हार्दिक पांड्या तिरंगे के साथ जश्न मनाते नजर आए, जिसे अब लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

  • इस विवाद ने सोशल मीडिया और मीडिया हेडलाइन में भी जोर पकड़ा है और क्रिकेट फैन्स के बीच इसे लेकर बहस चल रही है। मामले की कानूनी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान पर पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी या नहीं।

    Share:

  • ईरान से युद्ध के बीच तेल कंपनियों को डोनाल्ड ट्रंप की सलाह, बेखौफ होकर करें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल

    Thu Mar 12 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) ने ईरान (Iran) के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओहियो और केंटकी के दौरे पर रवाना होते समय ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान अभी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इससे भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved