
इंदौर। मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। आज भी मध्यप्रदेश में शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के दर्जनभर से ज्यादा आईएएस अधिकारी (कलेक्टर) इधर से उधर किए गए हैं। इस आशय का आदेश शासन ने जारी किया है।
जारी नए आदेश के मुताबिक कौशलेंद्र विक्रम सिंह राजधानी भोपाल के कलेक्टर होंगे। प्रतिभा पाल को उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद से हटाया दिया गया है वे अब रीवा कलेक्टर होंगी। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल शाजापुर कलेक्टर बनाए गए है। हर्ष सिंह ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर होंगे। हर्षिका सिंह इंदौर निगम कमिश्नर बनी है।


©2026 Agnibaan , All Rights Reserved