img-fluid

हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026: प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच नहीं मिलने पर शशि थरूर का चुटीला रिएक्शन वायरल

February 16, 2026

नई दिल्‍ली । अमेरिका (America) की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में 14-15 फरवरी 2026 को आयोजित इंडिया कॉन्फ्रेंस (India Conference) में शशि थरूर (Shashi Tharoor) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसे बड़े नामों की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन असली चर्चा में तब आया जब शशि थरूर ने अपनी क्लासिक विटी स्टाइल में एक पोस्ट पर कॉमेंट किया और लिखा But not together, alas! (अफसोस, साथ में नहीं!)। अब उनक पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स के बीच जमकर चर्चा का विषय बन गई।

दरअसल, एक पोस्ट में शशि थरूर और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के वक्ताओं के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। इस पर थरूर ने मजाकिया लहजे में लिखा कि But not together, alas! उनके इस पोस्ट से साफ हो गया कि दोनों ने सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया और मंच साझा नहीं किया।

शशि थरूर की चुटीली टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है, आयोजकों को आखिरी समय पर अपनी गलती का अहसास हो गया। दूसरे ने मजाक में कहा कि दिल से अभी भी जवान; उम्र तो बस एक संख्या है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि शायद यह पहली बार है जब आपने अपना आकर्षण दिखाने का मौका गंवाया है। निक भाग्यशाली है।


  • इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘The India We Imagine’ रही। कार्यक्रम का मकसद भारतीय व्यापार, नीतियों, संस्कृति और दक्षिण एशिया की विविधता पर गहन चर्चा करना तथा वैश्विक मंच पर भारत की उभरती भूमिका को रेखांकित करना था। सम्मेलन में शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा के अलावा Netflix India की ग्लोबल अफेयर्स डायरेक्टर महिमा कौल सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत हैं।

    कॉन्फ्रेंस की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह आयोजन पूरी तरह छात्रों द्वारा संचालित था और इसमें भारत से जुड़े विविध विषयों पर गहन चर्चाएं हुईं। शशि थरूर ने एक अन्य पोस्ट में सम्मेलन की तारीफ करते हुए कहा कि खचाखच भरी सभा में भारत से संबंधित मुद्दों पर लोगों की गहरी दिलचस्पी देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई।

    उन्होंने कहा कि वहां मौजूद युवाओं में देश के प्रति उत्साह और भविष्य के लिए जुनून बेहद प्रेरणादायक था। साथ ही, उन्होंने छात्र आयोजकों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई भी दी।

    Share:

  • अलवर जिले में हाई वोल्टेज लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, 35 बकरों की मौत

    Mon Feb 16 , 2026
    जयपुर। अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र (Malakheda subdivision area) में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन (High voltage power line) का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। करंट की चपेट में आने से करीब 35 बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved