बड़ी खबर

Haryana बोर्डः 12वीं का परिणाम आज, 2.27 लाख विद्यार्थियों का भविष्य का होगा फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana School Education Board ) की 12वीं का परिणाम (12th Result) जारी करने के लिए बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। आज सोमवार को परीक्षा परिणाम (EXam result) जारी किया जाएगा। 12वीं के दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों (two lakh 27 thousand 585 students) के लिए यह परिणाम खुशखबरी देने वाला होगा। इनमें एक लाख 18 हजार 716 लड़के और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं।

शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों से आंतरिक मूल्यांकन के अंक मंगवा लिए हैं। बोर्ड का परिणाम जैसे ही जारी किया जाएगा इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। विद्यार्थी इसे उसी समय अपना रोलनंबर, माता पिता का नाम या जन्मतिथि के आधार पर देख सकते हैं।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए इस कक्षा के आंतरिक अंकों का 60 फीसदी लिया जाएगा। 10वीं के अंकों का 30 फीसदी और 11वीं के अंकों के 10 फीसदी अंक 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए शामिल किए जाएंगे।

इस बार भी शानदार परिणाम की उम्मीद की जा रही है। यह माना जा रहा है कि यह परिणाम भी 100 फीसदी रहेगा। प्रदेश के दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों मेंं से सबसे ज्यादा जींद जिला के 18 हजार 444 विद्यार्थी हैं। सबसे कम विद्यार्थियों की बात करें तो पंचकूला के 2847 विद्यार्थी हैं।

प्रदेश के कुल छात्र-छात्राओं को देखें तो इनमें एक लाख 18 हजार 716 लडक़े और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं। लडक़ों में हिसार की सबसे ज्यादा नौ हजार 320 छात्र हैं और सबसे कम 1214 पंचकूला से हैं। इसी प्रकार छात्राओं में सबसे ज्यादा 9 हजार 124 हिसार और सबसे कम 1633 पंचकुला की छात्राएं शामिल हैं। कुल मिला यह है कि छात्र-छात्राओं की सबसे ज्यादा संख्या प्रदेश भर में हिसार की हैं वहीं सबसे कम पंचकुला की है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम 26 जुलाई को जारी होगा। बोर्ड ने इसके लिए पूरी की तैयारी है। जैसे ही परिणाम जारी होगा उसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परिणाम विद्यार्थी बोर्ड की साइट पर देख सकते हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

सोमवार का राशिफल

Mon Jul 26 , 2021
  सोमवार का राशिफल युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया, सोमवार, 26 जुलाई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। […]