img-fluid

हरियाणा : कांग्रेस की किरकिरी, जिस महिला को बनाया प्रदेश सचिव, उसका तीन महीने पहले हो चुका मर्डर

June 18, 2025

चंडीगढ़ । हरियाणा (Haryana) में कांग्रेस (Congress) ने युवा कांग्रेस (Youth Congress) की नई प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी की जो लिस्ट कांग्रेस ने जारी की है, उसकी अब हर तरफ किरकिरी हो रही है। दरअसल, इस लिस्ट में रोहतक से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal) का नाम बतौर प्रदेश सचिव दिखाया गया है, जबकि उसकी हत्या तीन महीने पहले ही एक मार्च 2025 को हो चुकी है। हिमानी की मौत कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है।

हिमानी कांग्रेस पार्टी की एक एक्टिव कार्यकर्ता थी। उन्होंने संगठन चुनाव के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था और ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया से उसे इस पद के लिए चुना गया है लेकिन ये लिस्ट अब प्रकाशित हुई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अपनी जिस कार्यकर्ता की हत्या पर बवाल मचा था, क्या हाईकमान को ये भी याद नहीं? हिमानी नरवाल हत्याकांड में पुलिस आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार कर चुकी है और इतना ही नहीं, कोर्ट में उसके खिलाफ 250 पेज की चार्जशीट तक दाखिल कर चुकी है।


भाजपा बोली, भद्दा मजाक, शर्मनाक कांग्रेस
इस ब्लंडर से प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, “कांग्रेस की नीति और नेतृत्व और संवेदनहीन हो चुका है। कांग्रेस को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्थिति की कोई जानकारी नहीं है। पहले स्वर्गवासी रघबीर सैनी को बैठक में बुलाया और अब मृतक हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव बनाकर उसका भद्दा मजाक बनाया है। शर्मनाक कांग्रेस।”

कौन थी हिमानी नरवाल?
हिमानी नरवाल रोहतक से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ तस्वीर वायरल होने से वह चर्चा में आई थी। एक मार्च 2025 की सुबह हिमानी नरवाल का शव रोहतक जिला के सांपला बस स्टैंड के पास बंद सूटकेस में मिला था। उसके गले पर चुन्नी लिपटी हुई मिली थी। इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने इस हत्याकांड में झज्जर जिला के खैरपुर गांव के सचिन उर्फ ढिल्लू को गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में ये सामने आया कि सचिन की हिमानी नरवाल के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह हिमानी के घर आता रहता था। 27 फरवरी को हिमानी ने ही मोबाइल फोन पर कॉल कर सचिन को अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वह रात को हिमानी के घर पर ही रुक गया था। अगले दिन 28 फरवरी को सचिन ने मोबाइल फोन के चार्जर की तार से हिमानी की हत्या कर दी थी। बाद में वह हिमानी के घर में रखे सूटकेस में ही उसका शव डालकर ले गया था और सांपला बस स्टैंड के नजदीक फेंक दिया था।

Share:

  • पंजाब में महिला संग आपत्तिजनक तस्वीरों से सियासी बवाल, SAD नेता बोले- इनमें AAP मंत्री को पार्टी से...

    Wed Jun 18 , 2025
    नई दिल्ली । शिरोमणि अकाली दल(Shiromani Akali Dal) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया(leader Bikram Singh Majithia) ने सोशल मीडिया(Social media) पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें (Offensive photos)शेयर की हैं और दावा किया है कि इन तस्वीरों में नजर आने वाला शख्स पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह हैं, जो एक महिला के साथ आपत्तिजनक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved