खेल मध्‍यप्रदेश

हरियाणा ने जीती 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैंपियनशिप

भोपाल। हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 17 अप्रैल, 2022 तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का विजेता का खिताब हरियाणा की टीम ने अपने नाम किया है। रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मैच विजेता का फैसला शूट आउट से हुआ। इससे पहले कर्नाटक ने महाराष्ट्र को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।



फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी और विशिष्ट अतिथि हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट ज्ञानेन्द्रो निंगोम्बाम रहे। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक जौहरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फाइनल मुकाबला वास्तव में बहुत ही रोमांचक था। उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग के इस सफल आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सभी 21 निर्णायकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर संयुक्त खेल संचालक बीएस यादव, ओलम्पियन जलाल उद्दीन रिज़वी, समीर दाद, नेशनल सेलेक्टर सैय्यद अली विशेष रूप से उपस्थित थे।

रविवार शाम को 3.45 बजे खेल गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में हरियाणा के खिलाड़ी दीपक ने पेनॉल्टी कार्नर से गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के 10वें मिनट में तमिलनाडु के खिलाड़ी सरवन कुमार ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके पश्चात दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के नियमानुसार बराबरी होने पर सीधे शूट आउट किया गया। शूट आउट में हरियाणा के खिलाड़ी शोमजीत, प्रभजोत सिंह और पंकज ने एक-एक गोल किए। जबकि तमिलनाडु की तरफ से धनुष एम. ने एकमात्र गोल किया। हरियाणा ने यह मुकाबला 3-1 से जीता और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की टीम 22 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद फाइनल में पहुंची थी। तमिलनाडु की टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हरियाणा के गोल कीपर मयंक शर्मा की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरियाणा टीम के कोच संदीप सांगवान थे।

तीसरे और चौथे स्थान के लिए कर्नाटक ने महाराष्ट्र को हराया

इससे पहले रविवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिए हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी कर्नाटक के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को कर्नाटक ने 4-3 से जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश की 27 टीमों के 800 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। मुकाबले के पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में दोनों ही टीमों ने एक-एक फील्ड गोल किए। पहला गोल कर्नाटक के खिलाड़ी पुनीथ आर. ने किया। महाराष्ट्र की ओर से राजेन्द्र पवार ने अपनी टीम के लिए गोल किया। स्कोर स्कोर 1-1 रहा। मैच के दूसरे क्वार्टर के 23वें मिनट में कर्नाटक के खिलाड़ी यतीश कुमार बी. ने फील्ड गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-2 कर दिया।

Share:

Next Post

पाकिस्तान के हमले पर बौखलाया तालिबान, दी नतीजे भुगतने की धमकी

Sun Apr 17 , 2022
काबुल। पाकिस्तान के हमले (Pakistan attacks) में 41 अफगानों की मौत से तालिबान ने बुरे नतीजे भुगतने की धमकी दी है। पाकिस्तान ने दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) में हो रहे आतंकवादी हमलों और अपने जवानों की मौत का बदला लेने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता […]