img-fluid

वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को खोजने में महारथ है हवलदार रामप्रसाद को

October 06, 2020

संत नगर। बैरागढ़ थाना मैं पदस्थ प्रधान आरक्षक रामप्रसाद शर्मा की पहिचान अब वारंटी केचअप के रूप में बन गई है। वर्षो से फरार स्थाई वारंटियों की पकडऩे का जिमा हर थाना प्रभारी उसे ही देता आया है। रामप्रसाद बैरागढ़ थाना में तीसरी बार पदस्थ हुए हैं फरार अपराधियों को खोजने में माहिर भी है वह अभी तक एक सौ से अधिक ऐसे फरार स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार कर चुका है जो 20 से 25 सालों से फरार चल रहे थे तथा स्थान बदल- बदल कर तथा वेश बदल का निवास कर रहे थे। कुछ दिन पूर्व ही रामप्रसाद शर्मा ने एसडीओपी अंतिमा समाधिया के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा के निर्देशन में 19 वर्षो से फरार 2 स्थाई वारंटियो को आष्टा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मकसूद पिता जम्मू खा तथा विक्रम सिंह पुत्र फतेह सिंह चौहान शामिल है इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Share:

  • जानिए, कोरोना वायरस से बॉलीवुड को हुआ कितने करोड़ का नुकसान

    Tue Oct 6 , 2020
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने हाल ही में सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दे दिए हैं। अब पूर देश में 15 अक्टूबर को सिनेमाघर खुल जाएंगे, लेकिन इसके लिए सिनेमाघरों को कोविड 19 के नियमों का पालन करना होगा। दिल्ली की ऑडियंस को सिनेमाघर खुलने का थोड़ा और इंतजार करना होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved