देश

ठंड का कहर, खून जमा, कानपुर में 2 दिन में हार्टअटैक से 56 की मौत

शनिवार। उत्तर भारत में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरे के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड का सबसे बुरा असर उत्तरप्रदेश के कानपुर में पड़ा। यहां ठंड के चलते हार्ट अटैक आने से पिछले 2 दिनों में 56 लोगों की मौत हो गई। उधर दिल्ली में गिरता तापमान नया रिकार्ड बना रहा है तो वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान बर्फीस्तान में तब्दील होकर यहां के अधिकांश हिस्सों में तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के माउंट आबू में कल रात का तापमान -3 डिग्री तक पहुंच गया और यहां अघोषित कफ्र्यू जैसे हालात हो गए।

मप्र में ठंड का थर्ड डिग्री टार्चर

नौगांव में 0 डिग्री

मप्र में ठंड थर्ड डिग्री टार्चर दे रही है। एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। नौगांव में जहां तापमान 0 डिग्री तक पहुंच गया। उमरिया में 1.7, गुना में 3, ग्वालियर मेंं 2.6, रायसेन में 5, राजगढ़ में 5, रतलाम में 8 डिग्री तापमान पहुंच गया, जबकि खजुराहो में 1.6 और पचमढ़ी 6.2 डिग्री तक तापमान पहुंच गया, वहीं नीमच के कई खेतों में पाला पड़ गया।

Share:

Next Post

सामान्य ट्रेन का नाम 'वंदे भारत' रख दिया, हाई-स्पीड ट्रेन का किराया वसूल रहे', ममता के मंत्री का आरोप

Sat Jan 7 , 2023
कोलकाता। पश्चिम बंगाल को जब से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई तब से राजनीति भी शुरू हो गई है। पहले ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए अब उनके मंत्री उदयन गुहा ने एक कदम बढ़कर आरोप लगाए हैं। गुहा ने कहा कि सामान्य ट्रेन का नाम बदलकर वंदे भारत […]